झारखंड के प्रसिद्ध राजरप्पा मंदिर से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंदिर के निकास द्वार के पास एक श्रद्धालु और उसकी पत्नी के साथ कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया।
बताया जा रहा है कि भक्त से कहा गया कि बिना पैसे दिए मंदिर में प्रवेश या दर्शन करना संभव नहीं है। जब श्रद्धालु ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि वहां मौजूद चार पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
घटना के दौरान जब उसकी पत्नी अपने पति को बचाने की कोशिश करने लगी, तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने और दुर्व्यवहार की बात सामने आई है।
इस तरह की घटना ने न सिर्फ लोगों को हैरान किया है, बल्कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर वह जगह होती है जहां लोग आस्था और विश्वास के साथ पहुंचते हैं, ऐसे में यदि वहां श्रद्धालुओं के साथ इस तरह का व्यवहार हो, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण माना जा रहा है।
कुसुम न्यूज़ इसे वीडियो का स्वीकृति नहीं देता है।
धनबाद से कुसुम न्यूज़ की रिपोट