धनबाद में पुलिस-अपराधी में मुठभेड़।

Share This News

प्रिंस खान गैंग का शूटर गोली लगने से घायल……

एक एसआई को भी लगी गोली……….

रंगदारी वसूली की सूचना पर पहुंची थी पुलिस…………

Anchor:- धनबाद शहर के धनबाद पब्लिक स्कूल के पास रविवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में मोस्टवांटेड कुख्यात अपराधी हैदर अली उर्फ प्रिंस खान गैंग का एक शूटर सुदिष्ट ओझा को गोली लगने से वह घायल हो गया है, उसे दोनों पैर में गोली लगी है। वहीं इस मुठभेड़ में सरायढेला थाना में पदस्थापित एक पुलिस कर्मी एसआई बालमुकुंद सिंह भी घायल हो गए है, दोनों घायलों को इलाज के लिए असरफी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को इलाके में रंगदारी (लेवी) वसूलने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने बम और गोली चलाकर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से प्रिंस खान गैंग का एक शूटर घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। वहीं इस दौरान एक एसआई भी घायल हो गए जिन्हें तुरंत इलाज के लिए असरफी अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर फरार अपराधी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं मौके पर मौजूद एसएसपी प्रभात कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपराधी रंगदारी लेने आए थे। इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। घेराबंदी के दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। उसके पास हथियार था और उसने पहले फायरिंग की जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर बालमुकुंद के हाथ में गोली लग गई। आरोपी के पास दो बम थे जिसमें एक बम पुलिस के ऊपर फेंका गया, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी।

एसएसपी ने बताया कि मौके पर दो अपराधी थे जिनमें से एक घायल हुआ है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मौके से एक जिंदा बम भी बरामद किया गया है। जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलाई गई है।

Leave a comment