Breaking News

वार्ड संख्या 28 से मनोरंजन कुमार की जीत

Share This News

वार्ड संख्या 28 के चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही मनोरंजन कुमार को आधिकारिक रूप से विजयी घोषित कर दिया गया। निर्वाची पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनकी जीत की घोषणा की।
जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया।
मनोरंजन कुमार ने अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता को देते हुए कहा कि वे वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment