मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने स्पोर्ट्स मीट-2025 की शुरुआत की

Share This News

धनबाद, 15 जनवरी 2025: धनबाद रेलवे स्टेडियम में आज स्पोर्ट्स मीट-2025 का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल किशोर सिन्हा ने गुब्बारे छोड़कर की। इस समारोह में क्रिकेट, 100 मीटर रेस, 100×4 मीटर रिले रेस, शॉट पूट, जैवलिंग थ्रो, लॉन्ग जम्प सहित विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

यह स्पोर्ट्स मीट 15 जनवरी से 17 जनवरी 2025 तक चलेगी, जिसमें धनबाद मंडल के कर्मचारीगण और अधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान विभिन्न खेलों में टीमों और व्यक्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी।मंडल के अन्य अधिकारीगण और कर्मचारीगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a comment