Breaking News

कृषि मेला सह प्रदर्शनी में उमड़ा किसानों का जनसैलाब

Share This News

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा आज आयोजित विशाल जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।

इसमें जिले के गोविंदपुर, धनबाद, तोपचांची, बाघमारा, बलियापुर, कलियासोल, निरसा, पूर्वी टुंडी, एगारकुंड सहित विभिन्न प्रखंडों से आए हजारों की संख्या में‌ किसानों ने अपने उत्पादों के साथ उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि कृषि मेला सह पदर्शनी का उद्देश्य किसानों के समग्र विकास के लिए किया गया है। उनके ज्ञानवर्धन के साथ उत्कृष्ट कृषि उत्पादों का प्रदर्शन करने का प्लेटफॉर्म मिला है। किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उनकी समस्याओं का सीधा समाधान करना भी इसका उद्देश्य है।

उन्होंने कहा प्रदर्शनी में सॉइल टेस्टिंग के तीन एवं दो मिनी लैब भी हैं। जहां किसानों को खेती और उत्पाद बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन मिला है। किसानों को मोडर्न खेती के साथ जैविक खेती के बारे में भी बताया गया है।

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी डॉ अभिषेक मिश्र ने मंच से किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपनी हर छोटी-बड़ी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना और उन्हें हर संभव सरकारी लाभ पहुंचाना है।

मेले के दौरान किसानों ने सिंचाई, खाद की उपलब्धता और आधुनिक उपकरणों से जुड़ी अपनी समस्याओं से उप विकास आयुक्त को अवगत कराया। उप विकास आयुक्त ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और किसानों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, निदेशक डीआरडीबी श्री राजीव रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी डॉक्टर अभिषेक मिश्र, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री वेद प्रकाश, जिला उद्यान पदाधिकारी श्री जनार्दन शर्मा, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती उषा किरण, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड प्रमुख व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

Leave a comment