सैकेंड प्री बोर्ड परीक्षा में टॉप रैंक पानेवाले कक्षा 9,10 और 11 के बच्चों को न्यू टाउन हॉल में आयोजित पुरस्कार सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। साथ ही फरवरी से शुरू हो रहे मैट्रिक और इंटर की परीक्षा बेहतर करने के लिए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी गई एवं परीक्षा में बेहतर करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा उचित मार्गरदर्शन भी दिया गया।
इस सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए कई शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस संबंध में डीडीसी ने बताया कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा से पूर्व प्री बोर्ड की परीक्षा आयोजित करने का एक मात्र उद्देश्य जिले की रैकिंग में उछाल लाना है और यह बच्चों की कठिन मेहनत से ही मुमकिन है।
उन्होंने कहा कि प्री बोर्ड की परीक्षा में बच्चों का शत प्रतिशत उपस्थिति और उनका परीक्षा में बेहतर करना यह बता रहा है कि इस बार जिले की रैकिंग अच्छी होगी।