Breaking News

देश की स्वाधीनता आंदोलन के नायक रहे नेता जी सुभाष चन्द्र बोस :उदय प्रताप सिंह

Share This News

धनबाद :नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 139 वीं जयंती समारोह पर श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कोयला नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस देश आज़ादी के वे महानायक थे, जिन्होंने अपनी अंतिम सांस तक भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। कहां कि उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन किया। वे महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी नेता और सच्चे देशभक्त थे। देश की स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को कोई सानी नहीं है। वे एक साहसी और स्वतंत्रता के प्रति अति उत्साहित नेता थे। स्वतंत्रता समानता राष्ट्रभक्ति के लिए उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता।आगे कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि औपनिवेशिक शोषण के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष, आत्मसम्मान और राष्ट्रीय स्वाभिमान की विचारधारा थे।
उनके साहस, त्याग और क्रांतिकारी सोच से आज भी देश के मेहनतकश, नौजवान और शोषित वर्ग को संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। सशक्त भारत के लिए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम में उमेश तिवारी, संजय सिंह, दताजी, प्रदीप सिंह, अंजय पांडे, शनि प्रताप सिंह शकर यादव इत्यादि शामिल थे।

Leave a comment