धनबाद :गुरुवार को धनबाद जिला के दवा व्यापारियों के द्वारा आसन डाबर टुंडी स्थित लालमुनी वृद्धा सेवा आश्रम, बरमसिया स्थित कुष्ठ आश्रम व जीवन ज्योति आश्रम बस्ताकोला में जरुरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। दवा व्यापारी व समाजसेवी राजेश दुदानी ने इस अवसर पर कहा कि भविष्य में भी दवा व्यापारियों द्वारा इसी तरह सामाजिक कार्यों में निरंतर अपनी भागीदारी निभाएगी । जरूरतमंदों को कम्बल वितरण कार्यक्रम में राजेश दुदानी, अजय वर्णवाल, शिवशंकर खण्डेलवाल अजय बजाज, महेश साव, अविनाश गुप्ता,विजय चौधरी, सुरेश अग्रवाल, दयानन्द प्रसाद, वेद प्रकाश दुबे, रंजन गुप्ता, अमित चौरसिया, बिट्टू, गुंजन सिंह, मुकेश, सुनील कुमार के साथ लालमनी वृद्धाआश्रम के कार्यकारी अध्यक्ष बी सुधीर का सहयोग रहा। वृद्धजनों को कंबल वितरण और सम्मान देने के लिए लालमनी आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी व कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा ने दवा व्यापारियों का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया।
