Breaking News

अनुमंडल पदाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय के पदाधिकारियों को दिलाई मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ

Share This News

अनुमंडल पदाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने आज अनुमंडल कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को मतदाता प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई।

उन्होंने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। साथ ही निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखना की प्रतिज्ञा दिलाई।

मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम के अलावा अनुमंडल कार्यालय के सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Leave a comment