आज दिनांक 19/01/2028 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन – दलहव (NFSNM– Pulses) योजना के अंतर्गत 50 कृषकों को अंतरराज्यीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत भोपाल में स्थित केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, (ICAR-CIAE)एवं भारतीय मृदा अनुसन्धान संस्थान (IISS) में पांच दिवसीय भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु भेज गया।
उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बताया कि इस तरह के भ्रमण के मुख्य उद्देश्य नई कृषि पद्धतियों, सिंचाई तकनीकों, और मिट्टी प्रबंधन के बारे में सीखना, उन्नत कृषि उपकरणों और मशीनों (जैसे ट्रैक्टर, हार्वेस्टर) का उपयोग समझना, दुधारू पशुओं (गाय, भैंस) की बेहतर नस्लों और उनके प्रबंधन की जानकारी लेना, किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई रणनीतियाँ सीखना, दूसरे राज्यों के किसानों से बातचीत कर उनके अनुभवों से सीखना है।
मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ अभिषेक मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह समेत सभी किसान मौजूद रहे।
