पीएम श्री के स्कूल मैनेजमेंट कमिटी के लिए उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिले के पीएम श्री के स्कूल मैनेजमेंट कमिटी (एसएमसी) सदस्यों के लिए आज उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में 14 पीएम श्री विद्यालयों के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य चार प्रबंधन समिति सदस्यों ने भाग लिया।

पीएम श्री योजना का विषय प्रवेश कराते हुए अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री आशीष कुमार ने कार्यक्रम की संकल्पना के विषय में बताया। जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री आयुष कुमार ने कहा कि पीएम श्री विद्यालय अपने प्रखंड के ऐसे विद्यालय हैं जिनका उदाहरण लेकर अन्य विद्यालय सीखेंगे। यह वे विद्यालय हैं जिनके लिए हर गतिविधि के लिए सरकार ने निश्चित कार्यक्रम एवं राशि की व्यवस्था की है। कहा कि यदि कार्य करने वाले और राशि के साथ बुलंद इरादे हो तो कोई भी असंभव कार्य संभव हो सकता है।

इसके बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम श्री शंभू दत्त मिश्रा सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, श्री सीनू मंडल, श्री सोमनाथ प्रसाद एवं श्री तुषार क्रांति घोष, प्रशिक्षक एसएमसी ने विविध विषयों पर प्रशिक्षणर्थियों को प्रशिक्षण दिया।

डॉ मीतू सिन्हा सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी ,धनबाद, ने कहा कि समाज के सहयोग के बिना विकास संभव नहीं है इसलिए विद्यालय के विकास के लिए आप सभी का सहयोग आवश्यक है। सी3 के प्रतिनिधि श्री शुभम केसरी ने पीएम श्री में एसएमसी के योगदान से संबंध रखने वाला प्रस्तुतीकरण दिया। श्रीमती अनिमा सिंह जिला जेंडर समन्वयक कार्यक्रम में उपस्थिति रही।

Leave a comment