-धनबाद जिला कबड्डी एसोसिएशन (DDKA )द्वारा एकदिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी रेफरी रिफ्रेश परीक्षा का आयोजन सुपर आर्ट्स क्लास शिवम काम्प्लेक्स पुरानी बाजार धनबाद मे आयोजित हुवा। एवं प्रैक्टिकल एग्जाम एसपी क्लब धनबाद के होम ग्राउंड (नियर गांधी रोड हनुमान मंदिर) में ली गई।जिसमे 20 परीक्षार्थी उपस्थित हुए उक्त परीक्षा झारखण्ड राज्य कबड्डी एसोसिएशन से नियुक्त रेफरी बोर्ड के तिलक राम साहू मुख्य परीक्षक के नेतृत्व मे सम्पन्न कराया गया परीक्षा मे कन्वेनर मिंटू ठाकुर NIS जिला सचिव एवं व्यवस्थापक पप्पु कुमार यादव जिला मुख्य कोच सह चेयरमैन डी डी के ए रेफरी बोर्ड धनबाद उपस्थित रहे। संघ सचिव मिंटू ठाकुर ने बताया कि झारखण्ड राज्य कबड्डी संघ के निर्देश पर जिला स्तरीय रेफरी परीक्षा के बाद राज्य स्तरीय कबड्डी रेफरी का परीक्षा धनबाद कबड्डी एसोसिएशन को जिम्मेदारी मिला है जो 14 व 15फरवरी 2026 को दो दिवसीय कार्यक्रम किया जायेगा जिसमे राज्य भर के जिले से लगभग 130 परीक्षार्थी शामिल होंगे
उक्त मौक़े पर जिला संघ के अनेको पदाधिकारी एवं मेंबर तथा सुपर आर्ट क्लास के संचालक दिनेश राय जी सलाम सर एवं निरंजन कुमार महतो, दिनेश महतो, सुंदरजीत बरनवाल, अरुण पाठक,एसपी क्लब से सनी राय, प्रवीण कुमार, दीपक कुमार लखी कुमारी रजक , गुड़िया महतो, सृष्टि सिंह, इत्यादि खिलाड़ी उपस्थित रहे।