Breaking News

जेपीएससी में बेहतर परिणाम लाने पर ओमप्रकाश तिवारी को सप्पू महतो ने किया सम्मानित

Share This News

धनबाद:
जेपीएससी की परीक्षा में मनईटांड़ पतराकुल्ही स्थित ओमप्रकाश तिवारी
सफल हुए। इसके लिए उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। नेतृत्व समाजसेवी सह वार्ड 29 के भावी पार्षद प्रत्याशी सप्पू महतो ने किया। सप्पू महतो ने बताया कि ओमप्रकाश तिवारी छोटी उम्र से ही पढ़ाई लिखाई के प्रति काफी सक्रिय थे। गरीब परिवार से होने के बावजूद उन्होंने पढ़ाई के प्रति लगे रहे और आज मुकाम हासिल किया। यह मुकाम हमारे समाज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा दायक है। ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ शिक्षक के रूप में भी कार्यरत थे। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का काम करते थे। यहां तक पहुंचाने के लिए उनके परिवार के सदस्यों का अमूल्य योगदान रहा, खासकर उनकी बहनों का जो हमेशा से गार्जियन का रूप में रही सलाह देती थी। मौके पर दिनेश महतो, राहुल कुशवाहा आदि मौजूद थे।

Leave a comment