Breaking News

दरिंदगी की हदें पार, रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई

Share This News

बुलंदशहर (UP):
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ की गई बर्बरता ने मानवता को शर्मसार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मासूम बच्ची शाम के समय खेलते हुए अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद जब उसका पता चला, तो पास के खेत में उसका खून से सना शव बरामद हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बच्ची के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद शोर मचाने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, अपराध छिपाने के इरादे से आरोपियों ने बच्ची के शव को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया

जांच में यह भी सामने आया कि इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले राजू और वीरू कश्यप उसी इमारत की ऊपरी मंजिल पर रहते थे। उनके कमरे से खून के निशान बरामद किए गए हैं। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

रात के समय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a comment