मनरेगा को रद्द कर जबरन VB GRAM G बिल पास करने के विरोध में झामुमो धनबाद का जोरदार विरोध एवं एकदिवसीय धरना प्रदर्शन:

Share This News

आज झामुमो धनबाद जिला द्वारा जिला अध्यक्ष श्री लखी सोरेन जी की अध्यक्षता एवं जिला सचिव जनाब मन्नू आलम साहब के संचालन में केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा बहुप्रतीक्षित योजन मनरेगा को जबरन रद्द करने के विरोध में एक जोरदार विरोध एवं एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

यह विरोध प्रदर्शन जिला परिषद मैदान से पैदल मार्च निकलकर सड़क पर विरोध किया एवं केंद्र सरकार हाय हाय….,मोदी तेरी मनमानी नहीं चलेगा…. मनरेगा में महात्मा गांधी का नाम वापस लाओ….., देश महात्मा गांधी का अपमान नहीं सहेगा….. आदि के बारे से पूरा धनबाद गूंज उठा, तत्पश्चात रणधीर वर्मा चौक पर धरना पर बैठ गया।

आपको बताते चले कि विगत दिनों केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश के बहुप्रतीक्षित योजन मनरेगा को जबरन रद्द कर VB GRAM G [विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)] योजना पास कर दिया गया,जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटा दिया गया है और देश के गरीबों का 100 दिन की रोजगार गारंटी को छिनने का काम किया है,जिसके विरोध में आज पूरे राज्यभर में झामुमो द्वारा विरोध एवं एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

धरना स्थल पर सभी वक्ताओं ने बारी-बारी संबोधन किया,जिला अध्यक्ष लखी सोरेन जी ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार गरीब विरोधी एवं पूंजीपतियों की सरकार है, जो मनरेगा से बापू महात्मा गांधी का नाम हटाकर देश को अपमान करने का काम किया है और गरीबों का 100 दिन के रोजगार के गारंटी छिनने का काम किया है।

जिला सचिव मन्नू आलम केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा है भाजपा सरकार पिछले ग्यारह वर्षों में कोई विकास का काम नहीं कर पाया तो अब लोगो को दिग्भ्रमित करने के लिए सभी चीजों का नाम बदलने का काम कर रहे हैं और मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाकर पूरे देश को अपमानित करने का घिनौना काम किया।
भाजपा सरकार कभी योजनाओं का नाम बदल रहा है तो कभी जगहों और संस्थानों का नाम बदलकर ही इसे विकास दिखा रहे हैं,लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार की यह मनमानी झामुमो अब नहीं चलने देंगे।

केंद्रीय सदस्य व मीडिया पैनलिस्ट श्रीमती डॉ नीलम मिश्रा जी ने मनरेगा से महात्मा गांधी जी का नाम हटाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा केंद्र में सरकार चलाने में पूरी तरह विफल रहा,ये कोई विकास का काम नहीं कर पाते हैं,तो सिर्फ नाम बदलकर हमारे महापुरुषों का अपमान करने का काम कर रहे हैं और लोगों की काम,जमीन एवं नौकरियों छिनने और देश की संपतियों को बेचने की काम कर रहे हैं।

मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य सह मिडिया पेनालिस्ट डॉ निलम मिश्रा,रमेश टुडू, जग्गू महतो,डब्लू मेहता,तस्लीम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, कालीचरण महतो, अकबर अंसारी, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, गुलाम कुरेशी, जिला संगठन सचिव मनोज रवानी,सह सचिव रंजीत महतो, कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मन्टू चौहान,राजू प्रमाणिक, मंसूर अंसारी,नईम अंसारी ,मिहिर दत्ता, बंटी सिंह,आकाश रवानी, व्यवसाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरीस सिंह,यूवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सूरज महतो, राजू हाड़ी, रंजीत महतो,वरिष्ठ नेता मैराज खान,छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष आज़ाद महतो, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अजीमुदिन अंसारी, गोबिंदपूर प्रखंड उपाध्यक्ष मोकिम अंसारी, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली, सचिव निर्मल रजवार, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष धिरेन रवानी, कुनाल पाण्डे,सुदिप दत्ता, कुनाल चंद्रवंशी, मो० शमीउर्रहमान, फरीद मलिक, सद्दाम अंसारी,अताउल्ल रहमान, मुल्य चंद्र महतो,मनसुर अंसारी घलटू त्रीगुनाईत,पवन माझी,इस्तीयाक अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment