गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी का भव्य शुभारंभ

Share This News

निरसा (NIRSA):
सिखों के दसवें गुरु, सर्वंशदानी गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सिख संगत की ओर से कुमारधुबी सिंह सभा गुरुद्वारा से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर संगत का स्वागत किया।

गुरुद्वारा से आरंभ हुई प्रभात फेरी नगर भ्रमण करते हुए शबद कीर्तन के साथ पुनः गुरुद्वारा परिसर पहुंची। वहां शबद कीर्तन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूरा इलाका “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” और “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” जैसे जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर त्रिलोचन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व 9 जनवरी को कुमारधुबी में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसी प्रकाश पर्व की तैयारियों के तहत आज प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया है।

Leave a comment