आज दिनांक-22.12.2025 को एइटसिल एसपीवी प्राइवेट लिमिटेड, नवाडीह, धनबाद में उद्यम पंजीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में कुल- 80 लाभुकों ने भाग लिया जिसमें से कुल 15 लाभुकों का उद्यम पंजीकरण किया गया ।
सर्वप्रथम श्री आदित्य चौधरी, ई०ओ०डी०बी०.प्रबंधक , जिला उद्योग केन्द्र, धनबाद द्वारा उद्यम पंजीकरण कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं विस्तृत जानकारी दी गयी ।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेंद्र प्रसाद, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, धनबाद उपस्थित थे | उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार यथा-पी०एम०एफ०एम०ई०/पी०एम०ई०जी०पी०/पी०एम०विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना है ।
जागरूकता कार्यक्रम में मोबाशीर कमाल,प्रबंधक, जेएसपीएलएस / चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि अगरवाला/ संजीत कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय/श्रीमति कुमारी नीलू जिला उद्यमी समन्वयक एवं प्रखंड उद्यमी समन्वयक, जिला उद्योग केन्द्र, धनबाद उपस्थित हुए ।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
