सौरव सिंह पर गोलीबारी: परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, 4 पर FIR

Share This News

धनबाद के व्यवसायी पारस सिंह के पुत्र सौरव सिंह पर निरसा पेट्रोल पंप में गोलीबारी की घटना के बाद परिजनों ने प्रेस वार्ता की। परिजनों ने बताया कि प्रीतम सिंह, अमित साहू उर्फ निकू साहू, मंटू सिंह और अजीत सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप लगाया गया है कि गोलीबारी के पीछे लेनदेन या व्यावसायिक मामला हो सकता है। सौरव की गाड़ी से 2 लाख रुपये गायब हैं। गोली लगने के बाद सौरव को अशर्फी अस्पताल, फिर मिशन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के कारण दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने मिशन अस्पताल में सौरव का बयान दर्ज किया है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a comment