झरिया (JHARIA):
यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के क्षेत्र संख्या–10, लोदना कोलियरी अंतर्गत संगठित मोर्चा के शाखा सचिव पद पर सूरज कुमार भुइया को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शुक्रवार को लोदना चार नंबर क्षेत्र में स्थानीय असंगठित मजदूरों की ओर से सूरज कुमार भुइया का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद अली ने की, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने निभाई।
कार्यक्रम में उपस्थित झरिया बीसीसीएल क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि यूनियन द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करते हुए सूरज कुमार भुइया असंगठित मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यूनियन का नेतृत्व उन्हें हर संभव मार्गदर्शन देता रहेगा।
वहीं यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के क्षेत्र संख्या–10 के उपाध्यक्ष राम गोराई ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
अभिनंदन समारोह में अरुण भुइया, धीरेंद्र कुमार, गणेश कुमार पासवान, राम प्रवेश, सूरज कुमार पासवान, अजय भारती, मनोरमा देवी, मंजू देवी, जसोदा देवी, दीपक भुइया, टुन्नू मिस्त्री, सचिन कुमार, सनी कुमार पासवान, वेदु पासवान, मनीष पासवान, रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।