जोड़ा फाटक की सृष्टि केसरी बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट, ICAI रिज़ल्ट में हासिल की बड़ी सफलता

Share This News

धनबाद/जोड़ा फाटक: जोड़ा फाटक की सृष्टि केसरी ने 3 नवंबर 2025 को जारी ICAI के परिणाम में शानदार सफलता हासिल करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का गौरव प्राप्त किया है। इससे पूरे परिवार और इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सृष्टि केसरी पहले ही ग्रुप-2 की परीक्षा पास कर चुकी थीं। इस बार ग्रुप-1 में भी सफलता प्राप्त करते हुए उन्होंने CA बनने का अपना सपना पूरा किया। वर्तमान में वह Big 4 फर्म PwC में कार्यरत हैं, जहाँ उन्होंने अपने पेशेवर करियर की मजबूत शुरुआत की है।

परिवार के लिए यह क्षण अत्यंत गर्व का है। सृष्टि के भाई भी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और आदित्य बिड़ला ग्रुप में सेवाएँ दे रहे हैं। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता, दादी और स्वर्गीय दादाजी के आशीर्वाद को दिया है।

उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। समाज के कई लोगों ने सृष्टि केसरी को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment