स्वच्छता पखवाड़ा – 2025 के अवसर पर धनबाद मंडल में सघन सफाई एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान आयोजित |

Share This News

स्वच्छता पखवाड़ा – 2025 के चौदहवें दिन के अवसर पर आज धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसरों, प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालयों एवं कार्यालय परिसरों की गहन सफाई की गई। साथ ही, प्लास्टिक बैग के उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति कर्मचारियों एवं यात्रियों को जागरूक किया गया। लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए यात्रियों के बीच जूट के बैग वितरित किए गए तथा प्लास्टिक के प्रयोग से बचने का आग्रह किया गया। धनबाद मंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता एवं सफाई गतिविधियाँ निरंतर जारी हैं।

Leave a comment