राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें स्थापना दिवस पर धनबाद में पद संचलन, टाउन हॉल में हुआ मार्गदर्शन

Share This News

धनबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100वें स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर की तरह धनबाद में भी बुधवार को स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर हीरापुर महानगर की ओर से गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने भव्य पद संचलन किया। पद संचलन की शुरुआत रणधीर वर्मा स्टेडियम से हुई, जो पार्क मार्केट, स्वामी विवेकानंद चौक और रणधीर वर्मा चौक होते हुए न्यू टाउन हॉल तक पहुंचा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए धनबाद महानगर संघ चालक केशव आहुदिया ने बताया कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन की गई थी। तब से हर साल स्थापना दिवस पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष धनबाद के हीरापुर, सिंदरी और कतरास महानगरों में पद संचलन का आयोजन किया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर सह कार्यवाहक आलोक जी ने न्यू टाउन हॉल में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया जाएगा।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment