Breaking News

जन शिकायत के प्रभारी पदाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं

Share This News

आज दिनांक 23 सितंबर 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार प्रभारी जन शिकायत पदाधिकारी श्री नियाज अहमद ने समाहरणालय स्थित सभागार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की शिकायतों को सुना। लोगों के आवेदनों को प्राप्त कर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को शिकायत का निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया।

जनता दरबार में जमीन की मापी कराने, हाई टेंशन तार का मार्ग जमीन के अंदर परिवर्तित करने, पुत्रों के द्वारा भरण पोषण नहीं देने, कार्य कर कर कंपनी द्वारा पारिश्रमिक भुगतान नहीं करने, मारपीट एवं छेड़खानी करने, बारिश के कारण गिरे हुए मकान का मुआवजा देने, अबुआ आवास स्वीकृत करने, पीएमइजीपी ऋण पर स्वीकृत सब्सिडी की शीघ्र प्राप्ति करने, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण करने, पारिवारिक समस्या का समाधान करने, रोजगार तथा शिक्षा समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

उन्होंने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन नियमानुसार आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment