Breaking News

सदर अस्पताल में रहेंगे मनोरोग व ईएनटी स्पेशलिस्ट के साथ फिजियोथेरेपिस्ट

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर सोमवार को सदर अस्पताल में मनोरोग व ईएनटी स्पेशलिस्ट के साथ फिजियोथेरेपिस्ट रहेंगे। वहीं मेडिसिन में डॉ पीके सिंह तथा डॉ शीला रहेंगे।

जबकि हड्डी रोग में डॉ मुकेश प्रसाद, सर्जरी में डॉ संजीव गोलाश, नेत्र में डॉ सरोजिनी मुर्मू, दंत रोग में डॉ अनुपमा, शिशु रोग में डॉ पल्लवी, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग में डॉ अंजना कुमारी, फिजियोथेरेपी में डॉ दीपाली राय तथा ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ विजया बाला मुर्मू रहेंगे।

गायनी इमर्जेंसी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ रुमा प्रसाद, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संध्या तिवारी तथा रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक डॉ विश्व भारती रहेंगे।

जेनरल इमर्जेंसी में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक डॉ पीपी पांडेय, दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक डॉ शीला तथा रात 9 बजे से मंगलवार सुबह 9 बजे तक डॉ राकेश रंजन रहेंगे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment