Breaking News

“राँगाटांड होलसेल मार्केट में आग, अफरा-तफरी का माहौल”

Share This News

“आज सुबह धनबाद के राँगाटांड होलसेल मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल तब बन गया,
जब शांति टावर स्थित श्याम पूजा भंडार में अचानक आग लग गई।

आग की लपटें और धुएं को देख आसपास के दुकानदार तुरंत मौके पर जुट गए।
लोगों ने मिलकर दुकान में रखी पूजा सामग्रियों को बाहर निकालने और आग बुझाने का प्रयास किया।
कुछ ही देर में पूरा शांति टावर धुएं से भर गया।

चूँकि यह पूजा सामग्री की होलसेल दुकान थी, इसलिए दुकान में बड़े पैमाने पर सामान रखा हुआ था।
इधर सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कीं।

आग लगने के सही कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है,
लेकिन स्थानीय लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं।

श्याम पूजा भंडार के संचालक मंटू नामक व्यक्ति बताए जा रहे हैं।
फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।”

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment