Breaking News

सहायक उपकरण के लिए 428 दिव्यांग बच्चे चिह्नित

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन द्वारा जिले के सभी प्रखंड में 3 वर्ष से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान करने के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में जांच शिविर का आयोजन 25 अगस्त से 11 सितंबर 2025 तक किया गया।

इस क्रम में 25 अगस्त को पूर्वी टुंडी, 26 अगस्त को टुंडी, 28 अगस्त कलियासोल, 29 अगस्त एगारकुंड, 30 अगस्त धनबाद ग्रामीण एवं धनबाद शहरी, 1 सितंबर बलियापुर, 2 सितंबर झरिया, 8 सितंबर को गोविंदपुर, 9 सितंबर को निरसा, 10 सितंबर को बाघमारा एवं 11 सितंबर 2025 को तोपचांची में जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जांच के पश्चात पूर्वी टुंडी में 21, टुंडी में 62, कलियासोल में 26, एगारकुंड में 26, धनबाद में 35, बलियापुर में 35, झरिया में 53,, गोविंदपुर में 42, निरसा में 51, बाघमारा में 48 तथा तोपचांची में 29 सहित 428 दिव्यांग बच्चे चिह्नित किए गए। इन बच्चों को रांची की कृत्रिम अंग निर्माण करने वाली आर्टिफिशियल लिंब कॉरपोरेशन लिमिटेड (एलिम्को) द्वारा उपकरण प्रदान किया जाएगा। वहीं शिविरों में आवश्यकतानुसार दिव्यांग बच्चों को ट्राई-साईकिल, फोल्डिंग व्हीलचेयर, स्लेट के साथ ब्रेल लिपि किट, डिजीटल हीयरिंग मशीन, टी.एल.एम. किट व अन्य सहायक उपकरण प्रदान किया गया।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment