Breaking News

धनबाद में “उम्मीद की किरण 2025” : दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का शुभारंभ

Share This News

जीवन ज्योति विशेष विद्यालय में सेल-CCSO एवं जीवन ज्योति संस्थान – रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में “उम्मीद की किरण 2025” निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया।

रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के श्री संजीव बेयोत्रा ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि यह शिविर 5 से 7 सितम्बर तक आयोजित होगा। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को उच्च गुणवत्ता वाले मॉड्यूलर पैर उपलब्ध कराना है, जो जयपुर फुट से कहीं अधिक हल्के और आरामदायक होंगे। इस शिविर में 130 दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

सेल कोलियरी डिविजन के चीफ जनरल मैनेजर श्री राजीव तिवारी ने कहा कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया समाज के विभिन्न पहलुओं से जुड़ा हुआ है और यह प्रयास दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री नवल उपाध्याय ने कहा कि रोटरी का ध्येय वाक्य “स्वयं से ऊपर समाज” है और इसी सोच के साथ भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित कर अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।

रोटरी जयरी पॉवेल जयपुर लिंब सेंटर के प्रोजेक्ट चेयरमैन श्री विकास शर्मा ने बताया कि बीते 17 वर्षों में रोटरी क्लब ऑफ धनबाद ने लगभग 6000 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराए हैं।

आज के शिविर में कुल 45 दिव्यांगजनों को मॉड्यूलर पैर प्रदान किए गए। शेष लाभार्थियों को शनिवार और रविवार को पैर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
सेल-CCSO के श्री राजीव तिवारी (चीफ जनरल मैनेजर), श्री योगेंद्र कुमार पासवान (निदेशक, मानव संसाधन), श्री शशिधर प्रसाद (जनरल मैनेजर), रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के श्री नवल उपाध्याय (अध्यक्ष), श्री गौरव सर्राफ (सचिव), श्री विकास शर्मा (प्रोजेक्ट चेयरमैन), जीवन ज्योति संस्थान के श्री राजेश परकेरिया (सचिव), श्री संजीव बेयोत्रा, श्री संदीप नारंग, श्री राजीव गोयल, श्री कणव बाली, श्री पार्थ सिंहा, श्री यमेश त्रिवेदी, श्री अभिषेक अग्रवाल, श्रीमती रिद्धि शर्मा, श्रीमती पोलोमी सिंहा, श्रीमती हेतल परकेरिया समेत सेल, रोटरी क्लब और जीवन ज्योति परिवार के सदस्य।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment