Breaking News

03 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से बरकाकाना स्टेशन के स्थान पर रांची रोड स्टेशन पर दिया जाएगा |

Share This News

रेल यातायात की स्थिति में सुधार एवं ट्रेनों के परिचालन समय को निकट भविष्य में कम करने हेतु निम्नलिखित ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से बरकाकाना स्टेशन के स्थान पर रांची रोड स्टेशन पर दिया जाएगा जिनका विवरण निम्नानुसार है:-
क्र.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम रांची रोड स्टेशन पर प्रभावित तिथि
आगमन प्रस्थान

  1. 19607 कोलकाता- मदार एक्सप्रेस 20.00 20.05 31.07.25 से
  2. 19608 मदार- कोलकाता एक्सप्रेस 06.50 06.55 30.07.25 से
  3. 19413 अहमदाबाद- कोलकाता एक्सप्रेस 06.50 06.55 01.08.25 से
  4. 19414 कोलकाता- अहमदाबाद एक्सप्रेस 20.00 20.05 26.07.25 से
  5. 13025 हावड़ा – भोपाल एक्सप्रेस 19.10 19.15 28.07.25 से
  6. 13025 भोपाल- हावड़ा एक्सप्रेस 06.50 06.55 31.07.25 से

इसके परिणामस्वरूप, बरकाकाना स्टेशन पर रिवर्सल में लगने वाले अतिरिक्त समय की आवश्यकता नहीं रहेगी, जिससे गाड़ियों के संचालन में समय की बचत होगी। साथ ही, उपरोक्त ट्रेनों के बरकाकाना स्टेशन पर न रुकने के कारण अन्य मेल एक्सप्रेस, पैसेंजर एवं मालगाड़ियों के लिए प्लेटफॉर्म की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे रेल परिचालन और अधिक सुगम एवं समयबद्ध हो सकेगा। रांची रोड स्टेशन पर उपरोक्त ट्रेनों के ठहराव की सुविधा प्रदान किए जाने से रामगढ़ जिले के यात्रियों को एक नई सुविधा प्राप्त होगी |

Leave a comment