यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर मुजफ्फरपुर एवं प्रयागराज के मध्य परिचालित की जा रही गाड़ी संख्या 12538/12537 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर- प्रयागराज एक्सप्रेस में दिनांक 14.07.2025 से तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच तथा तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी का 02 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा । इन तीन कोचों के संयोजन के पश्चात इस ट्रेन में कोचों की कुल संख्या 18 से बढ़कर 21 हो जाएगी ।
दिनांक 01.09.2025 से गाड़ी संख्या 12538/12537 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर -प्रयागराज एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित नंबर 14112/14111 से किया जाएगा ।
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट