हिंदी वाक् प्रतियोगिताओं का आयोजन

Share This News

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में 01, 03, एवं 04 जुलाई 2025 को तीन दिवसीय क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसी क्रम में आज दि.04.07.25 को अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ. प्रतिभागियों को “स्वभाषा- स्वाभिमान का प्रतीक व बदलती विश्व व्यवस्था में भारत” में से किंन्ही एक विषय पर बोलना था. हिंदी वाक् प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री जे. पी. सिंह, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (राजपत्रित) थे. इसमें सुश्री सुचित्रा, कार्याधी, कार्मिक विभाग/हाजीपुर को प्रथम, श्री जूही बाला कर्ण, कनि. लेखा सहायक, लेखा विभाग/हाजीपुर को द्वितीय व श्री विपिन बिहारी पंडित, वरि. टेक्नीशियन, सडिमका/हरनौत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इन सभी प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों/मंडलों/कारखानों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की. उल्लेखनीय है कि प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित 03 प्रेरणा पुरस्कार है. इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी रेलवे बोर्ड स्तर पर पूर्व मध्य रेल का प्रतिनिधित्व करेंगे.

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता के लिए पूर्व मध्य रेल के सभी विभागों/मंडलों/कारखानों को पूर्व में ही सूचित किया गया था. दि. 01.07.2025 को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ हिंदी निबंध प्रतियोगिता के साथ हुआ था. निबंध हेतु 02 विषय पूर्व में ही निर्धारित किए गए थे (1) राजभाषा की गौरवशाली यात्रा- उपलब्धियाँ और भविष्य की दिशा (2) अमृतकाल में हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं की परस्पर सहभागिता. प्रतिभागियों को किन्हीं एक विषय का चयन कर अधिकतम 2000 शब्दों में निबंध लिखना था. जिसमें मुख्यालय के विभिन्न विभागों/मंडलों आदि के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया.

दि. 03.07.2025 को हिंदी टिप्पण व प्रारूप लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों से अनुवाद, प्रारूप लेखन, अंग्रेजी से हिंदी व हिंदी से अंग्रेजी शब्दों का रूपांतरण तथा वर्तनी शुद्धी संबंधी प्रश्न पूछे गये. राजभाषा विभाग पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर की ओर से राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता है. इससे रेल कर्मियों के बीच हिंदी में कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ती है. आज के प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों/कारखानों सहित मुख्यालय के कर्मचारी प्रतिभागी के रूप में ‍उपस्थित थे.

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री संतोष कुमार गुप्ता, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी सह उप विसमुलेधि (सामान्य) ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री अनिल कुमार शर्मा, राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया.

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment