Breaking News

#BreakingNews: धनबाद के बरवाअड्डा में गोलीबारी, व्यवसाई चेतन महतो गंभीर रूप से घायल

Share This News

धनबाद, 13 दिसंबर: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह में आज शाम करीब 6:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने व्यवसाई चेतन महतो पर गोली चला दी। गोलीबारी में चेतन महतो को बाएं हाथ और पेट में गोली लगी, जिसके बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई।

चेतन महतो को तुरंत एसजेएएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटनास्थल पर पहुंचने वाले डीएसपी शंकर कामती और बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है।

स्थानीय लोग इस घटना को लेकर भयभीत हैं और पुलिस से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Leave a comment