Breaking News

धनबाद में सीएसआर कॉन्क्लेव का सफल आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी के द्वारा झारखंड एनजीओ एसोसिएशन का हुआ उद्घाटन

Share This News

धनबाद एक बार फिर सामाजिक विकास और जनकल्याण की दिशा में अग्रणी साबित हुआ जब धनबाद एनजीओ एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सीएसआर कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम केवल एक समारोह नहीं बल्कि झारखंड की सामाजिक संस्थाों को एक मंच पर लाने, उनकी ताकत को पहचानने और उनके माध्यम से राज्य के सर्वांगीण विकास की नींव रखने का प्रयास था।

❖ झारखंड प्रदेश NGO एसोसिएशन का हुआ गठन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंच से घोषणा की कि झारखंड प्रदेश NGO एसोसिएशन का गठन किया गया है, और उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि रांची में जल्द ही राज्यस्तरीय NGO संगठन का विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने मंच से कहा,

“झारखंड के छोटे-छोटे NGO अब राज्य के विकास में बड़े पैमाने पर भागीदार बनेंगे। अब समय आ गया है कि जो CSR फंड केंद्र सरकार के संस्थानों के माध्यम से बाहर के NGO को जाता है, उसे हमारी झारखंड की स्थानीय संस्थाओं तक पहुँचाया जाए। इसके लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।”

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य (Swath) के क्षेत्र में हर जिले में NGO को काम दिया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी रूप से पहुँच सकें।

❖ विधायक और जिला परिषद अध्यक्ष ने बढ़ाया हौसला
कार्यक्रम में धनबाद के लोकप्रिय विधायक श्री राज सिन्हा ने शिरकत की और धनबाद NGO एसोसिएशन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रयास झारखंड की सामाजिक तस्वीर को बदलने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने उपस्थित NGO प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह ने मंच से सभी NGO को सम्मान पत्र प्रदान किए और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

❖ CSR सहयोग का मिला भरोसा
कार्यक्रम में जमशेदपुर से आईं सीमा बाजपेयी, जो कि लायंस क्लब जिला 322A की जिलापाल हैं, ने सभी NGOs को आश्वस्त किया कि वे भविष्य में CSR फंडिंग और सहयोग में हर संभव मदद करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत है सही मार्गदर्शन और समर्पण की, जिसे ये संस्थाएं बखूबी निभा रही हैं।

❖ सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, पौधारोपण और पारंपरिक कला का सम्मान
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जो प्रतीक था ज्ञान, सकारात्मकता और सामाजिक चेतना का।
झारखंड की पारंपरिक विरासत को सम्मान देते हुए सभी अतिथियों को सोहराई पेंटिंग भेंट की गई, जो इस राज्य की पहचान है।
केबीसी में विजेता झरिया के कौशल सिंह का सम्मान धनबाद एनजीओ ऐसोसिएशन द्वारा किया गया उन्होंने अपने विचार रखते हुए आभार व्यक्त किया। संचालन प्रो. श्वेता रानी ने किया।
लगभग 80 NGOs ने इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। उनके द्वारा समाज में किए जा रहे कार्यों को भी मंच से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जो न केवल मनोरंजन का साधन थीं बल्कि सामाजिक संदेशों से भी भरी हुई थीं।
साथ ही पौधारोपण के लिए पौधे वितरित किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश पूरे समाज को दिया गया।

❖ मंच पर सक्रिय नेतृत्व और CSR ज्ञानवर्धन
कार्यक्रम के मंच का संचालन और समन्वय धनबाद एनजीओ एसोसिएशन के प्रमुख प्रतिनिधियों ने किया।
सचिव मंगदेश कुमार, उपाध्यक्ष सुदर्शन साव, सह कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार, संयोजक सत्यजीत सोनू साथ ही सूफी नाज और रूबी नाज की सक्रिय उपस्थिति ने मंच को व्यवस्थित और प्रेरणादायक बनाया।

विशेष रूप से सीएसआर फंड की प्रक्रिया, उससे जुड़ी तकनीकी बातें और उसका उपयोग कैसे किया जाए—इन सभी बातों पर सीएसआर कंसल्टेंट और नेशनल एनजीओ कल्ब संस्थापक शुभम द्विवेदी ने विस्तृत और गहन जानकारी दी, जिससे सभी एनजीओ प्रतिनिधियों को लाभ हुआ।

❖ मंत्री जी ने दी सराहना और आश्वासन
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अंत में कहा धनबाद एनजीओ एसोसिएशन ने झारखंड में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल की है। अब राज्य सरकार पूरी तरह से आपके साथ है। समाज की सेवा में सरकार और एनजीओ एकसाथ मिलकर चलें, यही हमारा संकल्प है।

kusum news team

Leave a comment