Breaking News

शहीद जवान का बदला लिया, आत्मसमर्पण करें नक्सली, वरना गोली खाने के लिए रहें तैयार : डीजीपी

Share This News

झारखंड अलग राज्य बनने के बाद सेंट्रल कमिटी मेंबर एक करोड़ इनामी समेत आठ नक्सलियों के मारे जाने की घटना ऐतिहासिक है. इसे झारखंड ऐतिहासिक उपलब्धि कहा जा सकता है. जो नक्सली मारे गये, उसमें सेंट्रल कमिटी मेंबर एक करोड़ इनामी नक्सली विवेक उर्फ प्रयाग मांझी, दस लाख इनामी नक्सली साहेब राम मांझी और अरविंद यादव के अलावा पांच अन्य नक्सली शामिल हैं. बाकी नक्सलियों की पहचान की जा रही है.

शहीद जवान का बदला लिया, आत्मसमर्पण करें नक्सली, वरना गोली खाने के लिए रहें तैयार : डीजीपी

सोमवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि चाईबासा में शहीद हुए जवान का हमने बदला लिया. अब हमारा पूरा फोकस चाईबासा में नक्सलियों को खत्म करने पर रहेगा. डीजीपी ने कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण करें, नहीं तो गोली खाने के लिए तैयार रहें. बहुत जल्द ही झारखंड से नक्सलियों का सफाया कर दिया जायेगा.

KUMAR GAURAV

REPORTER

Leave a comment