धनबाद रेल मंडल में सख्त टिकट चेकिंग अभियान, महिला दस्ते ने पकड़े 68 यात्री

Share This News

धनबाद, 2 अप्रैल 2025: धनबाद रेल मंडल में बिना टिकट यात्रा रोकने के लिए बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशनों और विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में विशेष जांच की जा रही है।इसी क्रम में धनबाद-आसनसोल रेलखंड में धनबाद की महिला टिकट चेकिंग दस्ता ने विशेष अभियान चलाया, जिसमें 68 यात्री बिना टिकट या अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते पकड़े गए। इन यात्रियों से कुल ₹22,275 का जुर्माना वसूला गया और उन्हें भविष्य में उचित टिकट लेकर यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई।

धनबाद रेल मंडल प्रशासन ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाना और टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचाना है।

Leave a comment