Breaking News

पेरिस रनवे वॉक में धनबाद की अनीता मजूमदार का शानदार प्रदर्शन, बढ़ाया शहर का मान

Share This News

धनबाद: धनबाद की मशहूर मॉडल और अभिनेत्री अनीता मजूमदार ने पेरिस रनवे फैशन वीक में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। 19 मार्च को पेरिस के प्रतिष्ठित प्लाइस डी टोक्यो में आयोजित इस फैशन शो में अनीता ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जजों, अतिथियों और दर्शकों से खूब प्रशंसा बटोरी।अनीता मजूमदार ने बताया कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय रैंप वॉक में परफॉर्म करने का मौका पिछले शानदार प्रदर्शनों के आधार पर मिला। उन्होंने कहा, “इंटरनेशनल लेवल पर बेहतरीन परफॉर्मेंस कर मुझे बहुत खुशी हुई। जजों और दर्शकों की सराहना से मुझे आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।”

अनीता मजूमदार इससे पहले लक्मे फैशन वीक, बॉम्बे टाइम्स और दुबई के सेलिब्रिटी शोस्टॉपर इवेंट्स में भी वॉक कर चुकी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कोरियन परफ्यूम ब्रांड को भी एंडोर्स किया है और अपने अभिनय कौशल के लिए दादा साहब फाल्के फैशन एंड लाइफस्टाइल अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। अनीता मजूमदार वर्तमान में धनबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उनकी मां मोनूजा मजूमदार ने कहा कि अनीता अपनी मेहनत और प्रतिभा से न सिर्फ भारत बल्कि अपने शहर धनबाद का भी नाम रोशन कर रही हैं।उनकी इस उपलब्धि पर धनबादवासियों और शुभचिंतकों ने गर्व और खुशी जाहिर की है।

Leave a comment