झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा

Share This News

ए.सी., डी.एस.ओ. सहित कई कर्मियों ने किया रक्तदान

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को समाहरणालय में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं रक्तदान कर दूसरों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया।

रक्तदान शिविर में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज के अलावा अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार, श्री विक्रम कुमार पांडेय, श्री अंशु देव, श्री राम बिलास राम, श्री दिनेश प्रसाद वर्मा, श्री संतोष कुमार, श्री ईशान राठौर, श्री रवि कुमार सहित कई कर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

Leave a comment