एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने सुनी आमजनों की समस्याएं
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविंद कुमार ओझा ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से उन्हें अवगत कराया।
जनता दरबार में छात्रवृत्ति की राशि लंबित रहने के कारण शैक्षणिक प्रमाण पत्र रोके जाने, जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, अबुआ आवास, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, बिजली का पुनः कनेक्शन, अवैध कब्जा, नामांकन सहित अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।
एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने एवं शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।