यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेल सेवाओं में सुधार को मिलेगी नई दिशा : पिंटू कुमार सिंह
धनबाद: भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पटना निवासी अभय कुमार सिंह उर्फ स्वामी जी को दानापुर रेल मंडल की सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर हाजीपुर जोन के पूर्व जोनल सदस्य पिंटू कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पिंटू कुमार सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताते हुए कहा कि स्वामी जी के सलाहकार समिति का सदस्य बनने से दानापुर रेल मंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेल सेवाओं में सुधार को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव सामने आएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वामी जी अपने अनुभव और सक्रिय सहभागिता से यात्रियों की समस्याओं को समिति के समक्ष रखेंगे तथा उनके समाधान की दिशा में सार्थक पहल करेंगे।