केन्दुआ पांच नंबर छठ तालाब में बनारस की तर्ज पर हुई भव्य गंगा महाआरती

Share This News

गंगा आरती सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र देवी और धार्मिक महत्व रखती है: कुम्भनाथ सिंह

धनबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर केन्दुआ पांच नंबर स्थित छठ तालाब में ए वन क्लब की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मेले के दौरान 17 नवंबर को बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह शामिल हुए और कार्यक्रम के शुभारंभ का द्वीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर ए वन क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कुम्भ नाथ सिंह को अंग वस्त्र एवं सूर्य भगवान का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मानित किया । गंगा आरती और माँ गंगा की महिमा सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र, दिव्य और आध्यात्मिक महत्व रखती है गंगा आरती’ का अर्थ वह दिव्य अनुष्ठान है जो जीवन के अंधकार, तनाव और दुखों को दूर करता है।जो भी व्यक्ति सच्ची श्रद्धा और भाव से माँ गंगा की आरती गाता या उसमें सम्मिलित होता है, उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।
इस दौरान पूरा तालाब परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। महाआरती देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग जुटे।प्रियल मंडली के अभिषेक पांडे, गुड्डू पांडे, आयुष तिवारी, शशिकांत पांडे, देवाशीष पांडे, प्रथम पांडे और राजन पांडे ने पारंपरिक विधि-विधान से भव्य गंगा महाआरती संपन्न कराई।
महाआरती के पश्चात भव्य जागरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोकप्रिय भक्ति गायकों ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक भक्ति गीत एवं भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया।क्लब की ओर से बताया गया कि छठ महापर्व के अवसर पर 19 नवंबर तक श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब के सभी सदस्य पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं।
महाआरती को सफल बनाने में रामबालक पासवान, क्लब अध्यक्ष राजेंद्र पासवान, कृष्णा रावत, अवधेश पासवान, सचिव अमर पासवान, अनु पासवान, संजय, विनय वर्मा, महादेव पासवान, दिलीप पासवान, अमित पासवान, अजय पासवान, ऋषि पासवान, विजय पासवान, अजीत पासवान, गुड्डू पासवान, बंटी पासवान, बुधन पासवान, विक्की पासवान, आकाश पासवान, फागुन पासवान एवं रवि पासवान सहित अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a comment