सनराइज़ ने छठ पर शुरू की अपनों के नाम छठ प्रभाती की खास पहल

Share This News

धनबाद : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर सनराइज़ की ओर से पारंपरिक छठ संस्कृति को तकनीक से जोड़ने की अनूठी पहल की गई। इस पहल के तहत धनबाद के लोगों को अपने प्रियजनों के नाम से खास छठ प्रभाती तैयार करने का अवसर दिया गया। अपनों के नाम छठ प्रभाती नाम की इस पहल को लोगों ने छठ की परंपरा से जुड़ने के एक नए और भावनात्मक माध्यम के रूप में अनुभव किया। इस अवसर पर आईटीसी लिमिटेड के सनराइज़ स्पाइसेज़ के बिजनेस हेड सुरेश चाँद ने कहा कि छठ आस्था और परिवार से जुड़ा बेहद भावपूर्ण पर्व है। प्रभातियों के माध्यम से हम अपने प्रियजनों के लिए प्रार्थना करते हैं और उन्हें आशीर्वाद देते हैं। अपनों के नाम की छठ प्रभाती के जरिए हमारा प्रयास इस सुंदर परंपरा को और खास बनाना था, ताकि परिवार अपनी प्रार्थनाएं सीधे उन लोगों के नाम समर्पित कर सकें, जो उनके दिल के सबसे करीब हैं। हम छठ की इस प्रिय परंपरा को नई पीढ़ी से भी सार्थक रूप से जोड़ना चाहते हैं। छठ पर्व के दौरान सुबह-सुबह घाटों और घरों में गूंजने वाली प्रभातियों का विशेष महत्व है। ये भक्ति गीत परिवार की सुख-समृद्धि, बच्चों की खुशहाली और अपनों के बेहतर भविष्य की कामना का प्रतीक हैं। इसी परंपरा को और आत्मीय बनाने के उद्देश्य से सनराइज़ ने यह पहल शुरू की, जिसमें लोग पारंपरिक भक्ति गीतों में अपने बच्चों, जीवनसाथी और अन्य प्रियजनों के नाम जुड़वाकर व्यक्तिगत प्रभाती तैयार कर सके। सनराइज़ के विशेष व्हाट्सऐप बॉट के माध्यम से लोगों ने अपने प्रियजनों के नाम वाली प्रभाती बनाई। तैयार गीत को तुरंत सुनने के साथ ही परिवार और दोस्तों के बीच साझा करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस तरह सदियों पुरानी छठ परंपरा को डिजिटल माध्यम से एक नया स्वरूप मिला और लोगों को अपनी प्रार्थनाओं को अपनों के नाम समर्पित करने का खास अवसर मिला। इस पहल के माध्यम से सनराइज़ ने एक बार फिर सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। पारंपरिक आस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए ब्रांड ने छठ प्रभाती को केवल सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि अपनों के प्रति प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाएं व्यक्त करने का एक व्यक्तिगत अनुभव बनाया।

Leave a comment