महावीर मंदिर पहुंचकर किया साड़ी वितरण, छठव्रतियों की सेवा के लिए हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
धनबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर व्यवसायी एवं समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं के बीच साड़ी वितरण अभियान चलाया। इसी क्रम में वे महावीर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के बीच साड़ियों का वितरण किया।
इस अवसर पर कुम्भनाथ सिंह ने कहा कि छठी मैया सभी पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें। छठ महापर्व के दौरान छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए वे सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद या छठव्रती को सेवा एवं सहयोग की आवश्यकता हो तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उनकी हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा। छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं का सेवा का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
इस दौरान मक्कू यादव, विनोद पासवान, संटू यादव और संजय यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट