झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना

Share This News

3.30 लाख बहनों को मिली अक्टूबर महीने की सम्मान राशि

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अक्टूबर 2026 में धनबाद जिले के कुल 3,30,653 लाभुकों को सम्मान राशि (2500 रुपए प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में आधार-बेस्ड भुगतान कर दिया गया है।

इस संबंध में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल 82 करोड़ 66 लाख 32 हजार 500 रूपये की राशि अंतरण की गई है। साथ ही योजना अंतर्गत जिला के लाभुकों को सितम्बर महीने में सम्मान राशि का भी भुगतान किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सम्मानित जीवन देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत लाभुक महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।

योजना का लाभ पाने वाले प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों की संख्या निम्न है।

  1. प्रखण्ड कार्यालय, बाघमारा – 42405
  2. अंचल कार्यालय, बाघमारा – 7002
  3. प्रखण्ड कार्यालय, बलियापुर – 20622
  4. अंचल कार्यालय, बलियापुर – 1070
  5. प्रखण्ड कार्यालय, धनबाद – 6766
  6. अंचल कार्यालय, धनबाद – 29910
  7. प्रखण्ड कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 15981
  8. अंचल कार्यालय, एग्यारकुण्ड – 4905
  9. प्रखण्ड कार्यालय, गोविन्दपुर – 48661
  10. अंचल कार्यालय, गोविन्दपुर – 808
  11. अंचल कार्यालय, झरिया – 41244
  12. प्रखण्ड कार्यालय, कलियासोल – 19184
  13. प्रखण्ड कार्यालय, निरसा – 22833
  14. प्रखण्ड कार्यालय, पूर्वी टुण्डी – 9619
  15. अंचल कार्यालय, पुटकी – 16997
  16. प्रखण्ड कार्यालय, तोपचाँची – 26371
  17. प्रखण्ड कार्यालय, टुण्डी – 16275

कुल लाभुकों की संख्या 3,30,653

कुल राशि 82,66,32,500

Leave a comment