जूनियर फुटबॉल लीग में टीएसएफ जामाडोबा ने बिरसा मुंडा क्लब को 4-2 से हराया, कालूराम ने जमाई हैट्रिक
धनबाद: बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित धनबाद जिला फुटबॉल लीग के अभिजीत गांगुली जूनियर फुटबॉल लीग मुकाबले में टीएसएफ जामाडोबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिरसा मुंडा क्लब को 4-2 गोल से पराजित किया।
मैच में टीएसएफ जामाडोबा के कालूराम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल दागे और अपनी हैट्रिक पूरी की। टीम की ओर से सुजल ने एक अतिरिक्त गोल किया। वहीं, बिरसा मुंडा क्लब की ओर से अनिल टुडू ने दो गोल कर टीम को मुकाबले में बनाए रखने का प्रयास किया, लेकिन जीत टीएसएफ जामाडोबा के हिस्से में आई।
मैच में निर्णायक की भूमिका राम अयोध्या, दिलीप महतो, प्रकाश महतो और साजिद अंसारी ने निभाई।