गरीबों के हक की लड़ाई में पप्पू यादव के साथ खड़ा रहेगा झरिया का क्रांतिकारी भारत

Share This News

स्टेशन पर ढोल नगाड़े और गाजे बाजे के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

धनबाद में सांसद पप्पू यादव का किया स्वागत-अभिनंदन, संगठन के अध्यक्ष सैय्यद औरंगजेब अप्पु ने संघर्ष में साथ देने का किया ऐलान

धनबाद : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की लड़ाई को लेकर झरिया के क्रांतिकारी भारत ने अपना समर्थन जाहिर किया है। धनबाद की धरती पर लोकप्रिय जननेता एवं सांसद पप्पू यादव का स्वागत और अभिनंदन करते हुए उनके संघर्ष में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष सैय्यद औरंगजेब (अप्पु) ने कहा कि पप्पू यादव हमेशा गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के हक की आवाज उठाते रहे हैं। समाज के कमजोर वर्गों के साथ जहां भी अन्याय, अत्याचार और शोषण होगा, वहां क्रांतिकारी भारत उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करेगा।

उन्होंने कहा कि गरीबों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई में मोर्चा पूरी मजबूती के साथ पप्पू यादव के साथ खड़ा रहेगा। अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संगठन सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष करने के लिए तैयार है।
इस मौके पर सतेंद्र यादव, संजीत यादव, रवी यादव, महताब आलम, संजू आलम, सनी, अजहरुद्दीन, शमीम खान, आरिफ इकबाल, सैय्यद शाकीर, डॉ. इरफान, संतुल, बेलाल, सुमन, मंतोष यादव और जीतू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a comment