धनबाद: स्टील गेट स्थित अंबा टावर में कंगना मल्टी स्टोर का बिना प्रसाद ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। स्टोर की संचालिका खुशबू कुमारी ने बताया कि कंगना मल्टी स्टोर में महिलाओं की जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखते हुए लेटेस्ट एवं आकर्षक डिजाइनों के उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने बताया कि स्टोर में आकर्षक चूड़ियां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, लेडीज घड़ियां, हेयर क्लिप एवं अन्य फैशन एसेसरीज, स्किन केयर उत्पाद, विभिन्न प्रकार की क्रीम, लिपस्टिक और मेकअप आइटम्स, परफ्यूम एवं बॉडी मिस्ट के साथ-साथ फोटो फ्रेम, होम डेकोर सामग्री, उपहार और खिलौनों की भी आकर्षक रेंज उपलब्ध है।
खुशबू कुमारी ने कहा कि ग्राहकों को खरीदारी के लिए अलग-अलग दुकानों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से महिलाओं की जरूरतों से जुड़ी विभिन्न सामग्रियां एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं। यहां सभी उत्पाद उचित एवं किफायती मूल्य पर उपलब्ध हैं।