Breaking News

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न

Share This News

उपायुक्त, एसएसपी ने विभिन्न केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

जिला नियंत्रण कक्ष से दिनभर रखी गई पल-पल की निगरानी

झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के तत्वावधान में आयोजित ‘झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026’ आज जिले के सभी 108 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के बीच परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक आयोजित की गई। दो पालियों में लगभग 48 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने एसएसएलएनटी महिला कॉलेज, बीएसएस महिला कालेज, बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद, अभय सुंदरी गर्ल्स हाई स्कूल, प्राणजीवन एकेडमी धनबाद, एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, डीएवी प्लस टू हाई स्कूल धनबाद, खालसा स्कूल बैंक मोड़, उत्क्रमित उच्च विद्यालय लोवाडीह धनबाद सहित जिले के विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

साथ में उपायुक्त में सभी विद्यालयों का निरीक्षण किया और उसके सुदृढ़ीकरण और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।

सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग), सिंगल गेट एंट्री, सीसीटीवी निगरानी और वीडियोग्राफी के साथ प्रश्नपत्रों के वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी की गई। अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे के निर्देशानुसार सभी केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में लागू बीएनएसएस की धारा 163 का कड़ाई से अनुपालन कराया गया। समाहरणालय स्थित जिला परीक्षा नियंत्रण कक्ष से पूरे जिले की स्थिति पर सतत निगरानी रखी गई।

परीक्षा के सफल, निर्बाध एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों, वीक्षकों तथा सहयोगी विभागों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a comment