Breaking News

जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों ने रखी अपनी शिकायतें; समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आज समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री संजय कुमार झा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनता दरबार में जबरन दुकान खाली करवाने, जमीन विवाद, पेंशन, होमगार्ड प्रशिक्षण, मृत्यु प्रमाण पत्र, मुआवजा, शिक्षा, स्वास्थ्य , रोजगार, आपसी विवाद, पारिवारिक विवाद, जलजमाव की समस्या, सहित कई अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a comment