आंदोलनकारियों के संघर्ष को मंजिल तक पहुंचाएंगे: पुष्कर महतो

Share This News

15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और धरना-प्रदर्शन का ऐलान, ‘अबुआ राज’ के सपने को साकार करने का संकल्प

धनबाद/तोपचांची :झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, धनबाद जिला की बैठक बुधवार को तोपचांची स्थित गुलशन होटल के समीप कृष्णा रिसॉर्ट के सभागार में हुई। बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों ने अलग राज्य के लिए संघर्ष करने वाले अमर पुरोधाओं विनोद बिहारी महतो, एके राय और गुरु शिबू सोरेन के सपनों को साकार करने तथा शोषणमुक्त और समृद्ध झारखंड के निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और धरना-प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की गई।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष को उसके मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। विनोद बिहारी महतो, एके राय और गुरु शिबू सोरेन ने शोषणमुक्त एवं समृद्ध झारखंड यानी ‘अबुआ झारखंड, अबुआ राज’ का जो सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए आंदोलनकारी प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं के रोजगार और नौकरी के अधिकार को बिकने नहीं दिया

Leave a comment