Breaking News

सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत धनबाद स्टेशन पर जागरूकता अभियान आयोजित |

Share This News

धनबाद: 28.10.26

सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत दिनांक 26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक देशभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” है। इसी क्रम में आज धनबाद मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा धनबाद रेलवे स्टेशन पर सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन के यूटीएस टिकट काउंटर, आरक्षित टिकट काउंटर एवं पोर्टिको में रेलवे कर्मचारियों तथा यात्रियों को सतर्कता, ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सतर्कता जागरूकता से संबंधित पंपलेट चिपकाए गए तथा कर्मचारियों एवं यात्रियों के बीच पंपलेट वितरित कर उन्हें सत्यनिष्ठा अपनाने, भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक रहने और अपने दैनिक कार्यों में ईमानदारी एवं पारदर्शिता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Leave a comment