धनबाद: बस्ताकोला में इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी सप्पू महतो और रवि सोनी उपस्थित रहे। उन्हें शोरूम के संचालक मुकेश कुमार ने गुलदस्ता भेंट का स्वागत किया। अतिथियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते महत्व और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। समाजसेवी सप्पू महतो ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी का उपयोग बेहद जरूरी है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना समय की आवश्यकता बन गया है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में सकारात्मक पहल होगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटी भविष्य की जरूरत हैं। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहिए। इससे स्वच्छ और बेहतर भविष्य के निर्माण में मदद मिलेगी।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट